आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ,मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह के निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ,मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह के निर्देश

Tuesday, July 9, 2024 | July 09, 2024 Last Updated 2024-07-09T15:39:35Z
    Share
रामपुर। आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के लिए खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह के निर्देश पर श्री सुनील कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।


इस विशेष छापामार अभियान में शहजादनगर स्थित उस्मान स्वीट से मिठाई और दही का 01-01 नमूना लिया गया। धमोरा स्थित मुकीम किराना स्टोर के मुकीम पुत्र श्री शाहिद अली से बेसन और सौफ का 01-01 नमूना लिया गया।

 ग्राम नगली भगवंत स्थित ताहिर किराना स्टोर के रेहान पुत्र खलील से सरसों का तेल एवं अरहर की दाल का 01-01 नमूना लिया गया। इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 06 नमूनें संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। 
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किये जायेंगे।

इसके अतिरिक्त राजद्वारा पोस्ट आफिस के समीप स्थित अरहान चिकन शॉप का निरीक्षण प्राप्त शिकायतों के अनुरूप खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। मौके पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी। संबंधित खाद्य

 कारोबारकर्ता को निर्देशित किया गया कि समस्त अनिवार्य सुधारों को पूर्ण करने के उपरान्त ही चिकन शॉप संचालित करें। इसी क्रम में सुधार सूचना नोटिस भी निर्गत की गयी।
संचारी रोग की रोकथाम हेतु शहजादनगर स्थित उस्मान स्वीट पर संचारी रोग की रोकथाम हेतु जलेबी, समोसा,


 मिठाईयां ढककर रखने को निर्देशित किया गया और सिविल लाईन्स स्थित रॉयल जूस दुकान का निरीक्षण करके साफ-सफाई से जूस विक्रय करने के निर्देश दिये गये। लगभग 02 किलो कटे दूषित अनार नष्ट करवाये गये।


विशेष अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री मनोज कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री राहुल शुक्ला, अज़रा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close