जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की सराहनीय पहल का असर लगातार जारी दो दर्जन से अधिक लाइसेंस सर्मपण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की सराहनीय पहल का असर लगातार जारी दो दर्जन से अधिक लाइसेंस सर्मपण

Wednesday, July 24, 2024 | July 24, 2024 Last Updated 2024-07-24T13:53:40Z
    Share
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की सराहनीय पहल का असर लगातार जारी दो दर्जन से अधिक लाइसेंस सर्मपण
----------------------------------------------------------

स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए आगे आ रहे जनपद के शस्त्र लाइसेंसधारक
----------------------------------------------------------

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मुकेश कुमार को प्रशस्ती पत्र देकर किया सम्मानित
----------------------------------------------------------

लखनऊ -उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में चर्चा जोरों पर तेजतर्रार आईएएस जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की पहल का सम्पूर्ण जनपद एटा में असर लगातार जारी है।



जहां एक तरफ नेता की चोखट की धूल छानने वाले केवल लाइसेंस की राह देखते हैं, वहां तेजतर्रार आईएएस ने विधायक एवं सांसद को लाइसेंस प्रकरण के वावत फ्री कर दिया है, जहां होड़ लगी है, स्वेच्छा से लाइसेंस निरस्त कराने की पहल ने अलग थलग पहचान पिछड़े जिलों में सुमार एटा को मिली है, 

फिलहाल जिले के शस्त्र लाइसेंसधारक स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। लोगों को मानना है कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

लोगों को आने जाने में किसी भी प्रकार से असुरक्षा महसूस नहीं होती है, इसी कारण लोग अपने शस्त्र लाइसेंस को स्वेच्छा से निरस्त करा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को थाना जलेसर क्षेत्र के ग्राम पुन्हैंरा निवासी मुकेश कुमार तिवारी ने स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया है। 

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने पर मुकेश कुमार तिवारी को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बुलाकर प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।

 मुकेश ने अपने शस्त्र लाइसेंस संख्या 16376 को निरस्त कराया है। बताते चलें कि डीएम प्रेम रंजन सिंह ने जिले में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त स्वेच्छा से शस्त्र लाइसैंस निरस्त कराने की पहल शुरू की।

उन्होंने जनपद के ऐसे शस्त्र लाइसेंसधारक जो अपने शस्त्र का प्रयोग नहीं करते हैं या जिन्होंने शस्त्र लाइसेंस बनवा तो लिया लेकिन उनका शस्त्र घर में अनावश्यक ही रखा रहता है, तो वे स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाइसेंस निरस्त करा सकते हैं। 

डीएम ने कहा कि स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने वाले व्यक्तियों के नाम वर्षाें तक जिलाधिकारी कार्यालय में लगे बोर्ड पर देखने को मिलेंगे। परिणामस्वरूप डीएम ने अपने कार्यालय कक्ष में एक बोर्ड लगवाया है, जिसमें पूर्व में स्वेच्छा से अपने शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने वाले लोगों के नाम अंकित कराये गए हैं। जनपद में अभी तक दो दर्जन से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए गए हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close