मदर्स स्कूल में कविता - सुनाओ प्रतियोगिता आयोजित
संवाददाता :सर्वेश कुमार गुप्ता
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद ।बदायूं। मंगलवार को उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में शिक्षण कार्य के साथ बौद्धिक प्रतियोगिताएं कराई गई ।इस अवसर पर कक्षा तीन से पांच की छात्राओं के मध्य इंटर हाउस कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया ।छात्राओं ने अपनी कविता के लिए प्रकृति, पेड़, फूल ,मां ,शिक्षक, परिवार आदि जैसे कई विषयों को बहुत उत्साह और जोश के साथ चुना ।
इस प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी की छात्रा माहम( ब्लू हाउस) ने प्रथम स्थान कक्षा चार की छात्रा आरुषि उपाध्याय( ग्रीन हाउस) और आयशा( ब्लू हाउस) में द्वितीय स्थान तथा कक्षा चार की छात्रा वैष्णवी राणा (येलो हाउस) में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शीबा खान ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। और उन्हें इसी तरह आगे भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए