राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने वन महोत्सव के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाया
बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ‘वन महोत्सव’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाया।
यह कार्यक्रम कालेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द व कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने कालेज परिसर में अशोक,जामुन,सेजनी आदि विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए।
प्रधानाचार्य डा नरेश चन्द ने बताया कि वृक्षारोपण की पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, बल्कि इससे जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलता हैं।
इस आवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने करंज, बेहड़ा, कपोक, रोज़वुड, सागौन, शीशम और पाला इंडिगो जैसे पौधों का रोपण किया। इन प्रजातियों का चयन विशेष रूप से उनके पर्यावरणीय और औषधीय महत्व को ध्यान में रखते हुए किया
गया। इस आवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को संदेश दिया कि “वृक्ष हमारे पर्यावरण के महत्वपूर्ण घटक हैं।
वे न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि हमारे जलवायु को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ‘वन महोत्सव’ जैसे आयोजन हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराते हैं।