टीकाकरण के दौरान 11 छात्राओं की हालत बिगड़ी सीएचसी में कराया भर्ती
रामपुर।जापानी इंसेफेलाइटिस के टीकाकरण के दौरान शाहबाद के एक स्कूल में 11 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। सभी छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालात सामान्य होने पर छात्राओं को घर भेजा गया।
आपको बता दे कि जनपद के स्कूलों में 22 अगस्त दिन गुरुवार से जापानी बुखार की रोकथाम के लिए के टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया है।
जिसमें अभियान के दूसरे दिन आज शुक्रवार को शाहबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव स्थित एसपीएस इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा था। कॉलेज में लगभग 40 छात्र- छात्राओं का टीकाकरण होने के बाद देखा
गया की 11 बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सीएचसी शाहबाद ले जाया गया जहाँ बच्चों ने बताया कि टीकाकरण के बाद उन्हें सर्दी लगने लगी जबकि कुछ ने बताया कि सिर में दर्द होने लगा।
कुछ देर अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सभी छात्राओं को सकुशल उनके घर भेज दिया गया। सीएमओ डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया की स्कूली बच्चे टीकाकरण के नाम से डर गए थे उन्हें सीएससी भिजवाया गया
स्थिति समान होने पर सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से बच्चों को घबराना नहीं चाहिए।