बकरियां चरा रहे 12 साल के मोहम्मद आहद की करंट लगने से मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बकरियां चरा रहे 12 साल के मोहम्मद आहद की करंट लगने से मौत

Friday, August 2, 2024 | August 02, 2024 Last Updated 2024-08-03T05:19:41Z
    Share
बकरियां चरा रहे 12 साल के मोहम्मद आहद की करंट लगने से मौत

 विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने, करेंट लगने से बच्चे की मौत

संवाददाता शहाना बी सहसवान
दहगवां: जरीफनगर में विद्युत निगम की बड़ी लापरवाही से एक बालक की जान चली गई। विद्युत निगम के अभियंताओं ने डनलप पर ही ट्रांसफॉर्मर रखवा दिया गया था। इससे नजदीक में बकरियां चरा रहे 12 साल के मोहम्मद आहद की करंट लगने से मौत हो गई।

यह मामला थाना क्षेत्र के गांव जतकी का है। यहां के लोगों का कहना है कि उनके गांव के बाहर खेत में एक डनलप खड़ा करके उसमें ट्रांसफॉर्मर रखवा दिया गया है। पहले यह ट्रांसफॉर्मर जमीन पर ही रखा हुआ था। तमाम शिकायतें करने के बाद ट्रांसफॉर्मर को डनलप पर रखवा दिया गया।

शुक्रवार शाम करीब छह बजे 12 वर्षीय मोहम्मद आहद पुत्र अब्दुल कादिर वहां बकरियों को चरा रहा था। इसी बीच करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उसके परिवार वालों का कहना है


 कि आहद दोपहर करीब दो बजे बकरियां चराने ले गया था। वह शाम को बकरियां चराते हुए उसी डनलप के पास पहुंच गया था लेकिन उस डनलप में ही करंट आ रहा था। जैसे ही बालक डनलप में लगे लोहे से स्पर्श हुआ कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह देखकर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए

बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता अब्दुल कादिर दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह सूचना पर दिल्ली से बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close