वर्ष 2024 मा. शि. प. बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्रा को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
सहसवान। नगर के पन्नालाल इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा शिफा रहमान पुत्री मोहम्मद स्वाले निवासी मोहल्ला काजी को वर्ष 2024 की माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर विद्यालय
प्रधानाचार्य सुजीत सिंह ने छात्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उसकी हौसला अफजाई करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है पन्नालाल इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा शिफा रहमान माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
छात्रा शिफा रहमान ने विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिक्षकों को दिया उन्होंने कहा कि वह कक्षा 12 मे माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा में भी अच्छे अंक लाकर विद्यालय का ही नहीं बल्कि जनपद बदायूं का भी नाम रोशन करेंगी।
इस मौके पर विद्यालय के काफी शिक्षक गण एवं संभ्रांत लोग उपस्थित थे।