कथित तौर पर 21 को बंद का बहिष्कार करेगा अति दलित समाज
---------------------------------------------
संवाददाता शब्बन मियां आज़र उवैसी
----------------------------------------------
मिलक- रामपुर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज- भावाधस (भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने कहा है कि 21 अगस्त 2024 को कथित बंद का अति दलित समाज बहिष्कार करेगा और अपने कार्यों पर रोज़ की तरह जाएगा।
वीरेश अनार्य मोहल्ला पक्का बाग़ वाल्मीकि मंदिर पर एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने व्यापारियों से भी अनुरोध किया है
कि वह भी बंद का बहिष्कार करें और अपने प्रतिष्ठान रोज़ की तरहा खोले अति दलित वंचित समाज उनके साथ खड़ा है और हर तरह की मदद को तैयार है उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि वह बंद का आह्वान करने वालों से सख़्ती से निपटे जिससे कि किसी को जन धन की हानि न हो सके।
भावाधस (भीम) के पदाधिकारियों ने अति दलित बस्तियों में घुम कर 21 अगस्त को बंद का बहिष्कार करें और 20 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या डॉ अंबेडकर पार्क पहुँचने का भी आह्वान किया।
जहाँ जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर शीघ्र वर्गीकरण लागू कराने की माँग की जाएगी