।। ब्रेकिंग न्यूज़।।
विलपुर रेलवे क्रॉसिंग 344 सी पर अभी-अभी ट्रेन की टक्कर से हुई एक बुजुर्ग माता जी की मौत
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली अभी दोपहर 2:05 वीलपुर रेलवे क्रॉसिंग 344 सी अपलाइन पर गाड़ी नंबर 04830 जोधपुर एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान एक बुजुर्ग माताजी जो की रेलवे क्रॉसिंग क्रॉस कर निकल रही थी कि गाड़ी की चपेट में आकर गिर गई
और उनकी मृत्यु हो गई इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ रेलवे फतेहगंज पूर्वी एवं स्थानीय पुलिस थाना फतेहगंज पूर्वी को दी गई ।इसके उपरांत एस आई सुमित कुमार ,
कांस्टेबल प्रदीप कुमार, लेडिज कांस्टेबल सुनीता कटियार एवं एस आई पुंडीर मौके पर पहुंचे और इन सब लोगों ने मिलकर बुजुर्ग माता जी को रेलवे लाइन से उठाकर एक साइड में रखवाया ।।समाचार लिखे जाने तक उनकी कोई भी पहचान नहीं हो सकी है