थाना बिनावर व एसओजी /सर्विलॉस टीम की संयुक्त कार्यवाही से बदायूँ पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना बिनावर व एसओजी /सर्विलॉस टीम की संयुक्त कार्यवाही से बदायूँ पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।

Thursday, August 1, 2024 | August 01, 2024 Last Updated 2024-08-01T13:07:42Z
    Share
थाना बिनावर व एसओजी /सर्विलॉस टीम की संयुक्त कार्यवाही से बदायूँ पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।

थाना बिनावर बदायूँ के क्षेत्रान्तर्गत दिनाँक 28.07.2024 को ग्राम वृन्दावन में महिला की हत्या की घटना का सफल अनावरण हत्या में सम्मिलित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
         दिनाँक 28.07.2024 को थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत वृन्दावन के जंगल में महिला का शव पाये जाने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में एसओजी टीम व थाना बिनावर टीम द्वारा अलग-अलग टीम घटित कर घटना को अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया।जिसके सम्बन्ध में थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 269/24 धारा 85,80,238,61(2),115(2) बीएनएस व ¾ दहेज अधि0 बनाम 1.आकाश 2. शेर सिंह 3.मीनू 4.रूपेन्द्र 5.पूजा व एक व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत हुआ था।


उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना बिनावर को विशेष निर्देश दिये गये थे। क्रम में सुरागरसी पतारसी करने पहुची पुलिस टीम पर अभियुक्त गण 1.आकाश पुत्र शेर सिंह 2.रूपेन्द्र पुत्र नन्हे 3.पूजा पत्नी बदन सिंह निवासी निवासी गण दिसौली थाना बिसौली जिला बदायूँ को आज दिनाँक 01.08.2024 को पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त करते हुये 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण
           अभियुक्त आकाश ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरी शादी दिनाँक 22.06.2023 को मीरा पुत्री अजुध्धी निवासी वृन्दावन थाना बिनावर जिला बदायूँ के साथ हुयी थी ।

 मेरी पत्नी पर मुझे शक था कि वह ओर किसी व्यक्ति से बात करती है मुझे गुस्सा आता था । मैनें कई बार समझाया लेकिन बात करने से नही मानी मैनें अपने ही गांव की पूजा पुत्री बदन सिंह की गुमशुदगी लिखाने में मदद की थी।

पूजा का पति 7-8 महीने से बाहर ढोलक बजाता है और वापस नही आया । मेरी पूजा से नजदीकिया बढ गयी और मैं भी पूजा से प्रेम करने लगा तथा पूजा ने मेरी पत्नी मीरा को रास्ते से हटाने की बात कहने लगी । पूजा के कहने व उकसाने पर मैने तथा मेरे दोस्त रूपेन्द्र ने मिलकर अपनी पत्नी मीरा को गांव के बाहर वहीं पर बुलाया था

 जहॉ उसकी डैड वॉडी बरामद की गयी थी और तभी रात्रि के समय 10.30 बजे पूजा के गांव खेतो में आ गयी तब मैने धक्का देकर मीरा को जमीन पर गिरा दिया और दोनो हाथो से गला दबाया तथा रुपेन्द्र ने मुँह बन्द कर लिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी ।

गिरफ्तारी का स्थान* ढकिया मन्दिर बरेली बदायूँ मार्ग,थाना बिनावर बदायूँ दिनाँक 01.08.2024  
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*l
    1.आकाश पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम दिसौली गंज थाना बिसौली जिला बदायूँ ।

2. रूपेन्द्र पुत्र नन्हे निवासी ग्राम दिसौली गंज थाना बिसौली जिला बदायूँ ।
3. पूजा पत्नी बदन सिंह निवासी ग्राम दिसौली गंज थाना बिसौली जिला बदायूँ।

गिरफ्तारी एंव बरामदगी करने वाली पुलिस टीम।
एसओजी/सर्विलांस टीम।
1. प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज कुमार मलिक 2. उ0नि0 श्री धर्वेन्द्र सिंह, एसओजी,

हे0का0 संजय सिंह, हे0का0 सचिन कुमार झां, हे0का0 विपिन कुमार, हे0का0 सचिन कुमार, हे0का0 मुकेश कुमार,हे0का0 सराफत हुसैन, का0 आजाद कुमार,का0 भूपेन्द्र कुमार,का0 कुश्कान्त,का0 अरविन्द कशाना, का0 मनीष कुमार ।

*थाना बिनावर पुलिस टीम* 
1-प्रभारी निरीक्षक श्री कान्त कुमार शर्मा   
2.व0उ0नि0 श्री रामनाथ कनौजिया
का0 सुन्दर, का0 मोहित कुमार, म0का0करिश्मा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close