दो दिन से लापता युवक घर नहीं पहुंचा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
----------------------------------------------
संवाददाता शब्बन मियां आज़र उवैसी
----------------------------------------------
मिलक नगर मिलक स्थित मोहल्ला नसीराबाद का एक युवक कल अपने घर से यह कह कर गया था कि मैं प्रथमा बैंक हेड ऑफिस रामपुर जा रहा हूं।
देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। युवक का फोन स्विच ऑफ आने पर रिश्तेदारी एवं संभावित स्थानों पर तलाश की गई किंतु फिर भी कोई युवक का सुराग नहीं लगा
आज इस संबंध में गायब युवक सरताज अली के परिजनों ने थाना मिलक पर एक तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मामला संज्ञान में आने पर स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। गायब युवक का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण संभवतः सर्विलेंस की सहायता ली जाएगी।