मदा नगला गाँव में आज हुआ भारतीय किसान संघ की बैठक का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मदा नगला गाँव में आज हुआ भारतीय किसान संघ की बैठक का आयोजन

Saturday, August 17, 2024 | August 17, 2024 Last Updated 2024-08-17T14:21:12Z
    Share
मदा नगला गाँव में आज हुआ भारतीय किसान संघ की बैठक का आयोजन
रामपुर। आज दिनांक 17 अगस्त दिन शनिवार को जनपद रामपुर के मिलक ब्लाक के ग्राम मदा नगला में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने बैठक की।


बैठक की अध्यक्षता सुमित कश्यप ने की जिसमें बैठक का संचालन विशाल दुबे ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री वीरेश शर्मा ने कहा जो कर्मचारी सरकार की छवि धूमिल करने में लगे है


सुधर जाए अन्यथा आंदोलन करेंगे। इसी क्रम में गाँव में देवस्थान लगभग 80 शाल से बने है l गांव वाले चाहते है की मंदिर का पुनः निर्माण हो लेकिन लेखपाल एवं कानूनगो का कहना है यह भूमि खलयान में दर्ज है
जबकि गांव के किसी एक व्यक्ति द्वारा मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करके निर्माण भी कर लिया गया है l अतः जिला सहमंत्री ने सभी किसान भाइयों से कहा हम तहसील के मुखिया उपजिलाधिकारी महोदय से इस पूरी घटना की सूचना देंगे और हमे पूर्ण भरोसा है

हमे न्याय मिलेगा बहुत जल्द मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा l और सैकड़ों कार्यकर्ता भारतीय किसान संघ जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते रहे l

साथ में रहे आकाश कश्यप , सुमित कश्यप,अनेकपाल ,सोमपाल,बाबूराम ,डालचंद ,विनोद,विजयपाल,भजनलाल,संजीव एवं पूर्व प्रधान बुद्धिलाल कश्यप आदि।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close