किसानों की माँगों को अनदेखा किया तो होगा आंदोलन - भाकियू (चढूनी)

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसानों की माँगों को अनदेखा किया तो होगा आंदोलन - भाकियू (चढूनी)

Thursday, August 22, 2024 | August 22, 2024 Last Updated 2024-08-22T13:58:57Z
    Share
किसानों की माँगों को अनदेखा किया तो होगा आंदोलन - भाकियू (चढूनी)
बिसौली। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने बिसौली तहसील प्रांगण मे मासिक पंचायत का आयोजन किया । पंचायत में किसानों के मुद्दे छाए रहे पंचायत को संबोधित करते हुए


जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा किसानों पर अन्याए हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बिजली कटौती से किसान परेशान है बिजली सप्लाई ठीक से नहीं हो रही है । क्षेत्र में अनेक बिजली की हाईटेंशन लाइन जर्जर हैं या आबादी के ऊपर से गुज़र रही हैं।


 लगातार हादसे भी हो रहे हैं इनको जल्द ठीक कराया जाए। तमाम गोशालाओं का निर्माण होने के बाबजूद खुले में गौवंश घूम कर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहें हैं। इनको पकड़वाकर गौशाला में भेजा जाए। गौशाला का संचालन ठीक से कराया जाए समय-समय पर जांच भी हो।


 यदि किसानों की माँगों को अनदेखा किया तो भाकियू आंदोलन करने को मजबूर होगी। पंचायत के बाद एसडीएम को संबोधित 6 सूत्री अहलकार यादव ज्ञापन नायव तहसीलदार को सौंपा गया।

 भाकियू के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर कई माह से पोषाहार का वितरण नहीं हुआ है। वितरण कराया जाए व ज़िम्मेदार कर्मचारियों पर कार्यवाही भी की जाए। साथ ही कहा बंदरों व जंगली सूअरों का भी आतंक है इनको पकड़वाकर जंगल में भेजा जाए।


तहसील अध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान ने कहा कृषि उत्पादन मंडी समिति बिसौली में बने किसान विश्राम गृह में लगे तालों को ज़रूरी सुविधाओं के साथ खुलवाया जाए। व जो मार्ग मंडी समिति के अधीन हैं वे जर्जर हैं


उनका पुनः निर्माण कराया जाए। क्षेत्र में चकमार्ग को अभियान के तहत दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया जाए इस मौके पर भाकियू चढूनी के इस मौके पर ओमवीर सिंह चौहान कुलदीप सिंह नंदकिशोर बेणीराम ओंकार शेर सिंह नेमचंद


 ओमपाल महेंद्र पाल मौर्या नेत्रपाल रामेश्वर तोताराम दिलबाग इरशाद खान अरशद खान शराफत खान गुलाब नबी राजवीर नंदकिशोर रामचंद्र बाबू दिलशाद कासिम अली राजवीर सूरजपाल महेंद्र पाल तनु शर्मा किशन लाल मुन्ना लाल इशरत खान आदि लोग मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close