रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को नोटिस जारी कर जवाब तलब

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को नोटिस जारी कर जवाब तलब

Thursday, August 22, 2024 | August 22, 2024 Last Updated 2024-08-22T14:58:30Z
    Share
रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को नोटिस जारी कर जवाब तलब
*इलाहाबाद* हाईकोर्ट ने रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की सुनवाई अब 21 अक्तूबर को होगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय की एकल पीठ ने रामपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी की ओर से दाखिल चुनाव याचिका पर दिया है।

उन्होंने सपा सांसद के चुनाव की रद्द करने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में गलत जानकारी दी है। वह दिल्ली की एक मस्जिद के इमाम हैं,


लेकिन उन्होंने इस बात को अपने हलफनामे में छिपाया है। कोर्ट ने चुनाव याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए सपा सांसद को अगली सुनवाई तक लिखित कथन दाखिल करने की मोहलत दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close