राखी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में राखी व गिफ्ट की दुकानें सजी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राखी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में राखी व गिफ्ट की दुकानें सजी

Sunday, August 18, 2024 | August 18, 2024 Last Updated 2024-08-18T07:12:44Z
    Share
सज गईं -राखी की दुकानें

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं ।बगरैन ।रक्षाबंधन को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में राखी व गिफ्ट की दुकानें सज गईं। राखी की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रहती है। बहनों को देने के लिए गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ लगी रही ।


इस बार रक्षा सूत्र धागा स्टोन व नग आदि की राखियां बाजारों में बिक रही हैं। बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए राखियों की खरीदारी शुरू कर दी। भाइयों ने बहनों को उपहार देने के लिए गिफ्ट की खरीदारी की। बच्चों में कार्टून वाली राखी का ज्यादा क्रेज है।

 बच्चों को लुभाने के लिए रंग बिरंगी लाइटों वाली राखियां भी मार्केट में मौजूद हैं। जिन पर लाइटों के साथ टेडी बियर और अन्य कार्टून बनाए गए हैं।

जिनको लेकर बच्चे अत्यधिक उत्साहित हैं ।दुकानदार श्याम कश्यप ने बताया कि विभिन्न प्रकार की कार्टून वाली राखियां बाजार में आई हैं। जिनकी जमकर खरीदारी हो रही है। कार्टून वाली राखी 30 से ₹100 रुपये तक की बिक रही हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close