आवारा पशुओं से किसान परेशान ,आवारा पशु कर रहे फसलों को बर्बाद, किसान रखवाली करने को मजबूर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आवारा पशुओं से किसान परेशान ,आवारा पशु कर रहे फसलों को बर्बाद, किसान रखवाली करने को मजबूर

Sunday, August 25, 2024 | August 25, 2024 Last Updated 2024-08-25T14:57:54Z
    Share
दोनो फोटो लगा देना 

आवारा पशुओं से किसान परेशान ,आवारा पशु कर रहे फसलों को बर्बाद, किसान रखवाली करने को मजबूर
_________________
वीरेश ठाकुर  
संभल/चन्दौसी।विकास खण्ड बनियाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धनुपुरा चंद्रउआ में किसान आवारा पशुओं से फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए परेशान हैं ।

 किसानों ने इसकी शिकायत प्रशासन से भी की है लेकिन समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकलता है। कई इलाकों में सूने पशुओं की वजह से किसानों की पूरी फसल तक तबाह हो जाती है। किसानों की फसल को सुरक्षित करने के लिए सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
 आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा करना कठिन काम है। अपनी फसल को इन आवारा पशुओं से बचाने के लिए किसान खेत पर रखवाली कर रहे हैं है। किसानों की धान, बाजरा, उर्द आदि की फसल अक्तूबर नवंबर के महीने में पककर तैयार होगी। लेकिन खेतों में अभी फसल बचाना मुश्किल हो रहा है।

 सबसे अधिक समस्या उन किसानों को हो रही है जिनके खेत सड़क किनारे है। क्योंकि आवारा मवेशी रोड पर झुंड बनाकर निकलते हैं और आसपास खड़ी फसल को चर लेते हैं। ग्रामीण इलाकों में पशुपालक गायों को पालते हैं। जब तक गाय दूध देती है तब तक चारा पानी खिलाकर घर में रखते हैं। लेकिन जैसे ही गाय दूध देना बंद कर देती है, ग्रामीण इन्हें खूंटे से बांधे रखने के बजाए आवारा छोड़ देते हैं।

वहीं गायें चारे की तलाश में किसानों के खेतों में पहुंचती हैं और फसल को नष्ट करती हैं। किसानों के लिए आवारा मवेशियों की वजह से फसल की रखवाली करना मुश्किल हो गया है। कभी प्राकृतिक आपदा तो कभी मानवीय आपदा के चलते किसानों को खेत में हर साल घाटा सहन करना पड़ रहा है।

 उन्होंने आवारा पशुओं को प्रतिबंधित करने की मांग प्रशासन से की है। लेकिन जिम्मेदार इस समस्या का हल खोजने में असफल साबित हुए हैं। यही वजह है कि किसानों को हर साल खेती में घाटा सहन करना पड़ रहा है।

इन गौ वंशौं ने हाईवे का सफर भी जानलेवा बना दिया है। रात को जब वाहन अपनी गति से गंतव्य की ओर जा रहे होते हैं तो रोड पर भ्रमण करते पशु वाहन के आगे आकर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से छुट्टा गोवंश से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

जिलाधिकारी ने अब इन गौ वंशों का संज्ञान लिया और अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में गौ वंश सड़कों पर खुले में घूमते न दिखाई दे, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी | अब देखना दिलचस्प होगा कि अधिकारी कर्मचारियों पर जिलाधिकारी के आदेश का कितना प्रभाव पड़ता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close