शिक्षक रूपकिशोर माहेश्वरी का बीमारी के चलते निधन।
शिक्षक संघ ने जताया शोक।
मुजरिया=ब्लॉक सहसवान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय समसपुर बल्लू में कार्यरत सहायक अध्यापक रूपकिशोर माहेश्वरी का बीमारी के चलते निधन हो गया
बिल्सी निवासी रूपकिशोर माहेश्वरी के अचानक हुए निधन पर परिवार में कोहराम मच गया।
शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने मृतक शिक्षक के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।परिवार को सांत्वना दी।
इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों में राजन यादव,नरेंद्र सिंह,परवेज अनवर, अशोक यादव,निमिष माहेश्वरी,अजयपाल,भूपेंद्र शर्मा,अनीस उद्दीन,आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।