जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया सुंदर प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया सुंदर प्रदर्शन

Tuesday, August 27, 2024 | August 27, 2024 Last Updated 2024-08-28T01:32:39Z
    Share
जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया सुंदर प्रदर्शन
बहजोई नगर बहजोई के हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई में जिला खेल कार्यालय संभल द्वारा जिला स्तरीय बास्केटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें सिल्वरस्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहजोई की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष में खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 इस प्रकार ही कल सिल्वर स्टोन स्कूल बहजोई में खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन तथा परसों हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा आज के इस कार्यक्रम में जिला संभल के 6 विद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया

जिसमें सिल्वरस्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहजोई की कीर्ति,आर्य, इंशा ,मानवी ,भावना ,प्राची लवी प्रथम स्थान पर रही एवं हीरा देवी तोताराम कन्या विद्यालय की छवि ,
महक ,साइमा,अनामिका ,सिहानी, महक ,अंचल द्वितीय स्थान पर रही कार्यक्रम का संचालन एकांश गुप्ता व मयंक कुमार द्वारा किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close