व्यापारी की सुझ बुझ से सुलझा मामला कर्ज मिटाने को पांच लोगो ने रची साजिश।
संवाददाता आकाश बाबू
बरेली। कर्ज मिटाने को पांच दोस्तों ने मिलकर किराना व्यापारी रितेश कुमार गुप्ता से लूट की थी। लूटी गई रकम का आरोपितों ने आपस में बंटवारा भी कर लिया।
फिर स्कूटी ठिकाने लगाने की फिराक में थे। आठ मिनट में हुई लूट का 24 घंटे के भीतर राजफाश कर पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित शिवम उर्फ शिवा बहेड़ी के मोहल्ला शेखूपुरा, रोहित किच्छा के गल्ला मंडी, सजल सक्सेना उर्फ ऋषभ व चंदन लोधीपुर एवं राहुल कुमार किच्छा के सुनहरी वार्ड नंबर-11 का निवासी है।
किच्छा के मोहल्ला सुनहरी में उनका प्रतिष्ठान है।
रोज की तरह दुकान बंद कर 29 जुलाई को वह रात करीब साढ़े 11 बजे घर के लिए निकले थे। मुड़िया टोल पार करते ही पांच बदमाश उनके पीछे लग गए और लूटपाट कर भाग निकले। स्कूटी, गले में पहनी सोने की चेन तक नहीं छोड़ी।
नंबर के आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंची।