स्कूल में बच्चों ने मेहंदी से -बनाई सुंदर आकृतियां
*संवाददाता: सर्वेश कुमार गुप्ता*
*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं*। बिल्सी।फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रतिभागियों ने जटिल डिजाइन और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने कागज पर मेहंदी से विभिन्न प्रकार की सुंदर आकृतियां बनाई ।प्रत्येक प्रतिभागी ने मेहंदी लगाने में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। पारंपरिक पैटर्न से लेकर आधुनिक व्याख्याओं तक के डिजाइन प्रस्तुत किये ।
जिसमें कक्षा 8 से आस्था चौहान ,कक्षा 7 से सृष्टि सागर, कक्षा 6 से इशिता कुमारी ,और ज्योति कक्षा 5 से अर्चना शाक्य ,कक्षा 4 से सोनाक्षी, कक्षा तीन से अंशिका ,कक्षा 2 से अंशिका शाक्य और कक्षा एक से कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि श्रावण मास हरियाली का आरंभ करने वाला त्यौहार है। और संस्कृति और कला को प्रदर्शित करने के माध्यम में मेहंदी का विशेष स्थान रहता है ।