खादी ग्रामोद्योग विभाग स्वरोजगार हेतु बांटेंगा दस पॉपकॉर्न मशीन
भुर्जी समाज या स्वरोजगार हेतु व्यक्ति कर सकते हैं आवेदन
_______________
संभल/बहजोई : उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी नीति के अन्तर्गत जनपद सम्भल के लिए 10 पाप कॉर्न मशीन वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं।
जिसमें जनपद में निवास करने वाले भुर्जी समाज के लोग या इस उद्योग में रूची रखने वाले बेरोजगार युवक एवं युवति स्वरोजगार करने हेतु आवेदन कर सकते है।इस योजना में कोई भी कारीगर
, बेरोजगार महिला या पुरुष अपना आवेदन पत्र इस योजना में ऑन लाइन कर सकतेहै। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष एवं साक्षर होना अनिवार्य है। आवेदक विभागीय पोर्टल www.upkvib.gov.in पर 10 दिन के अन्दर आवेदन कर
सकते है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड ,राशन कार्ड ,परिवार रजिस्टर सं० , जाति प्रमाण पत्र ,दो फोटो आवश्यक है। अधिक जानकारी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, से प्राप्त कर सकते है।