सरकार कर रही नफरत की राजनीति : आदित्य यादव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरकार कर रही नफरत की राजनीति : आदित्य यादव

Tuesday, August 20, 2024 | August 20, 2024 Last Updated 2024-08-20T13:11:14Z
    Share
सरकार कर रही नफरत की राजनीति : आदित्य यादव

*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं*।सैदपुर। क्षेत्रीय सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सरकार नफरत की राजनीति कर सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर सांसद और पूर्व विधायक आबिद रजा को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया ।


सपा सांसद ने एक स्कूल में आयोजित स्वागत समारोह में कहा कि क्षेत्र के लोगों ने अपना प्यार देकर उन्हें विजई बनाया है। उनका मैं सदैव ऋणी रहूंगा। कहा कि रेल सेवा से बदायूं को जोड़ने का मुद्दा भी लोकसभा में उठाया ।जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता

 हर स्तर पर विकास के मुद्दे को उठाता रहूंगा। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक आवेदन जाने कहा कि मुसलमानों ने अपनी ताकत का एहसास कराया है।

 लेकिन हमें अपने हिंदू भाइयों के साथ प्रेम और सद्भाव का वातावरण कायम कर देश को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करना चाहिए। अभी आधी ताकत मिली है यूपी में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close