रूट के हिसाब से बसें नहीं: चला पाया रोडवेज प्रशासन
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। परिवहन निगम के रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर करने के दावे हवा हवाई साबित हुए। परिवहन निगम के पास 141 सरकारी व 42 अनुबंधित बसें चलाने का दावा किया गया। लेकिन जब यात्री उमड़े तो बसे ही नहीं मिलीं ।
अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं था। यह कहकर यात्रियों को टरका दिया कि सभी रूटों पर बसों को भेजा गया है। जिस रूट पर सबसे ज्यादा सवारियां थी।
उसी रूट पर सबसे कम बसें थी ।बरेली और आगरा रूट पर सबसे ज्यादा सवारियां थीं। और इस रूट का हाल यह था कि 1 घंटे में बमुश्किल एक बस मिल पा रही थी। बस आते ही भर जा रही थी।