नालियों में हमेशा दूषित जलभराव और कीचड़,मच्छरों का प्रकोप से फैल रही बीमारियां

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नालियों में हमेशा दूषित जलभराव और कीचड़,मच्छरों का प्रकोप से फैल रही बीमारियां

Tuesday, August 20, 2024 | August 20, 2024 Last Updated 2024-08-20T13:21:23Z
    Share
नालियों में हमेशा दूषित जलभराव और कीचड़,मच्छरों का प्रकोप से फैल रही बीमारियां
गंदगी से परेशान लोगाें ने कहा कि वार्ड की नालियों में हमेशा दूषित जलभराव और कीचड़ भरी रहती है। इस कारण यहां लगातार मच्छरों का प्रकोप रहता है। वार्ड में पिछले दो माह से सफाई कर्मी नहीं आ रहे हैं।

 जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों में हरी घास तक उग आई है। मेहराज बेगम ने बताया कि सफाई कर्मचारी के न आने के कारण उन्हें नालियों की सफाई खुद करनी पड़ती है।
नालियों में लगातार पानी भरा रहने के कारण वार्ड में संक्रामक रोग फैल सकते हैं।

शिव मंदिर के पास तो और भी बुराहाल है। यहां सड़क पर कीचड़ होने से अक्सर वाहन चालक फिसलकर घायल हो जाते हैं। उक्त समस्या को लेकर कई बार वार्ड के सभासद को अवगत कराया है। मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।

 प्रदर्शन कर रहे अंसार अहमद, साकिर हुसैन, रुखसाना बेगम, जीनत, सलमान, रुमा देवी, सोहनलाल, संजीदा बेहम, अली मोहम्मद आदि ने डीएम से उक्त समस्या का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close