पॉश इलाके के होटल में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप
आजमनगर निवासी आलम के नाम से था होटल का कमरा बुक
एसपी ने कहा जल्द भेजा जाएगा आरोपी जेल,,
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली। बरेली के पांश इलाके मे पुराने रोडवेज के समीप स्थित प्रीत होटल में एक युवती
का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया ।होटल में युवती का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची ।अभी तक युवती की पूरी तरह पहचान नहीं हो सकी है ।होटल में उसके नाम का जो आधार कार्ड पाया गया है ।उसमें भी उसका नाम और पता स्पष्ट नहीं हो रहा है ।होटल संचालकों के अनुसार युवती 18 अगस्त की रात आजमनगर निवासी आलम नाम के युवक के साथ आई थी। आलम ने 18 अगस्त की रात को होटल में कमरा बुक किया था ।उसके उपरांत आलम और युवती दोनों ही 18 अगस्त की रात को होटल पहुंचे जबकि लड़की की एंट्री होटल के रजिस्टर में नहीं थी ।बताया जा रहा है, कि युवक 19 अगस्त सोमवार को होटल से चला गया। मंगलवार की सुबह यानी कि आज जब कमरे से बदबू आई ,तो कर्मचारियों ने जाकर देखा की युवती की लाश बेड पर पड़ी हुई है ,तब होटल संचालकों ने लोकल पुलिस को सूचना दी। पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है ।फिलहाल पुलिस के अनुसार युवती जबलपुर मध्य प्रदेश की रहने वाली है। इसमें होटल संचालकों की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। नियम के अनुसार होटल में जब लड़का और लड़की दोनों की एंट्री हुई तो रजिस्टर में दोनों की एंट्री होनी चाहिए थी।
पुलिस अधीक्षक शहर राहुल भाटी के अनुसार पुलिस पूरे मामले में अपनी जांच कर रही है युवती का शव 10 से 12 घंटे पुराना लग रहा है, इसका मतलब साफ है कि युवती को 18 अगस्त की रात में ही मार दिया गया था। युवती के शरीर पर चाकू के कई निशान पाए गए हैं ,
पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं, जिस आईडी पर कमरा लिया गया था उसी लड़के पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई है ,शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।