उसहैत दो करोड़ खर्च के बाद भी उसहैत में आवारा छुट्टा पशुओं का तांडव जारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उसहैत दो करोड़ खर्च के बाद भी उसहैत में आवारा छुट्टा पशुओं का तांडव जारी

Thursday, August 29, 2024 | August 29, 2024 Last Updated 2024-08-29T14:10:51Z
    Share
उसहैत दो करोड़ खर्च के बाद भी उसहैत में आवारा छुट्टा पशुओं का तांडव जारी
स्थानीय कस्बे में नगर पंचायत प्रशासन की तानाशाही एवं जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते आवारा गायें और सांड सड़क पर घूमते रहते हैं और शाम को सौ से अधिक पशु बिजली घर परिसर में बैठे दिखाई देते हैं जिनमें तीन हिंसक सांड भी हैं

जिनसे वृद्ध और बच्चों को विशेषकर महिलाओं को खतरा बना हुआ है कई लोग घायल भी हो चुके हैं।जिसकी ओर नगर पंचायत प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को छुट्टा आवारा पशुओं को पकड़वा


कर गौशाला में भेजने के सख्त निर्देश दिए गए हैं और उसहैत में दो करोड़ रुपए खर्च करने के बाद शाहपुर में गौशाला का निर्माण कराया गया है और हर महीने लाखों रुपये पशुओं के संरक्षण पर खर्च किया दिखाया जा रहा है

 इसके बावजूद नगर मे छुट्टा जानवर हर समय घूमते दिखाई दे रहे हैं कस्बाइयों का आरोप है कि जब इन छुट्टा घूमते जानवरों के बारे में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से सम्पर्क किया गया तो उनका जबाब था कि हम क्या करें ऐसे जानवर घूमते ही रहते हैं

जाओ मूड न खराब करो लोगों ने बताया कि इस समस्या से नगर पंचायत सदस्यों एवं चेयरमैन से भी कहा गया है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है

 जिसको लेकर कस्बाइयों में तीखा रोष व्याप्त है लोगों ने जिलाअधिकारी से हिंसक साडों और छुट्टा गायों को पकड़वाने की माग की है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close