गौशाला संचालकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो- भाकियू चढूनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गौशाला संचालकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो- भाकियू चढूनी

Tuesday, August 20, 2024 | August 20, 2024 Last Updated 2024-08-20T11:55:55Z
    Share
गौशाला संचालकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो- भाकियू चढूनी
बदायूँ। जगत ब्लॉक के ग्राम खिरिया रहलू में बनी गौशाला में बड़ी संख्या में गौवंश की मौत हो गयी कई गाय मौत और ज़िन्दगी की जंग से जूझ रही हैं। यदि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो जाये तो कई सलाखों के पीछे होंगे व कई अपनी कुर्सी गँवा बैठेंगे।

इस प्रकरण की शुरूआत भाकियू चढूनी द्वारा गठित कमेटी द्वारा गौशाला के निरीक्षण से हुई। भाकियू चढूनी द्वारा गठित कमेटी के सदस्य व ज़िला प्रभारी अजब सिंह द्वारा जब गौशाला का निरीक्षण किया गया तो मौके पर तीन गाय मृत अवस्था में थीं

व कई बीमार थीं साथ ही गौशाला में मात्र 30 गाय ही थीं। वहां मौजूद कर्मचारी से गायों की संख्या जानने पर पता चला कागजों में 75 गाय हैं व मौके पर 30 से पता चला कि सरकारी धन का भी बन्दर बाँट हो रहा है। कर्मचारी से सख़्ती से पूछने पर पता चला कि गौशाला में ही कई गाय गड्ढा कर दफ़न की जा चुकी हैं

व बड़ी संख्या में ग्राम समाज की भूमि में दफ़न करा दी गयी हैं।
ज़िला प्रभारी अजब सिंह द्वारा इसकी सूचना जिलाध्यक्ष सतीश साहू को दी गयी। अजब सिंह के साथ काफ़ी ग्रामीण भी बदायूँ आये। जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को 17 अगस्त को सौंप दिया गया।


 जिसकी भनक लगते ही गौशाला संचालक गायों की संख्या पूरी करने के लिए दूसरी गोशालाओं से गाड़ियों से गायों को लाने में जुट गए। आज पुनः ग्रामीणों ने भाकियू चढूनी ज़िलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंप कर जल्द कमेटी गठित कर कार्यवाही की मांग की।

भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने निष्पक्ष जाँच कराने की माँग के साथ दफ़न गायों को खुदाई कर निकलवाकर उनकी संख्या स्पष्ट करने की भी माँग की। ज़िलाध्यक्ष ने दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही।
 कहा यदि प्रशासन गौमाताओं के साथ हुए अनर्थ की कमेटी द्वारा जाँच नहीं कराता है तो भाकियू आंदोलन करने को मजबूर होगी।इस मौके पर जिला महासचिव कृष्ण अवतार शाक्य व ग्राम वासी सैयद हसन, रघु लाल, रामकिशन, पूरनलाल, मुकेश, नाथूलाल, सलीम, छोटे सैफी, जानकी प्रसाद, अतुल कुमार, रामेश्वर,

राजीव कुमार, शिशुपाल, अजय पाल, मनोज, अनिल कुमार, श्यामलाल ,नंदकिशोर, कृपाल पाली, नेक्सू , राजा राम , हरि किशन , उदयवीर, मनजीत , विपिन, रामपाल, अवधेश पाल , अनिल, सुखीराम, महावीर , नन्हे पाली, श्याम पाल, आदि लोग मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close