स्काउट भवन कार्यालय पर डांस व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्काउट भवन कार्यालय पर डांस व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

Sunday, August 18, 2024 | August 18, 2024 Last Updated 2024-08-18T10:20:45Z
    Share
स्काउट भवन कार्यालय पर डांस व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर नृत्य आर्ट स्टूडियो के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय स्काउट भवन कार्यालय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 उसमें सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना रहे। इस अवसर पर डायरेक्टर सोनम कश्यप ने कहा ।

कि बच्चों को सुनहरा मौका मिले तो इतिहास रचने की सामर्थय रखते हैं। उन्होंने बताया कि डांस प्रतियोगिता में नित्य प्रथम, परिधि द्वितीय और राधिका तृतीय रहीं ।फैंसी ड्रेस में सिद्धि प्रथम, यशु तृतीय,

 प्रांजल तृतीय स्थान पर रहे। टीवी के डांस शो प्रतिभाग कर चुकी अर्पिता कश्यप और अंशिका चौधरी ने अपने नृत्य से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनोज कश्यप के साथ संजीव कुमार शर्मा,


नंदराम, अतुल कुमार, विनोद कश्यप, कमलेश कश्यप, मोहम्मद असरार अहमद,  मोनिका मौर्य, प्रेमपाल सिंह, तबस्सुम आदि की उपस्थिति रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close