मांस के टुकड़ों से भरा कट्टा मिलने पर फैली सनसनी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा कराके जमीन में गढ़वाया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मांस के टुकड़ों से भरा कट्टा मिलने पर फैली सनसनी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा कराके जमीन में गढ़वाया

Friday, August 23, 2024 | August 23, 2024 Last Updated 2024-08-23T08:23:43Z
    Share
मांस के टुकड़ों से भरा कट्टा मिलने पर फैली सनसनी।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा कराके जमीन में गढ़वायामांस के टुकड़ों से भरा कट्टा मिलने पर फैली सनसनी।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा कराके जमीन में गढ़वाया
सहसवान मुजरिया तड़के सुबह एक गांव में खेतों के किनारे प्लास्टिक के कट्टे में मांस के टुकड़े भरे पाए जाने पर सनसनी फ़ैल गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन में दबा दिया।

     थाना क्षेत्र के गांव चतुरी नगला में गांव के बाहर परमू जाने वाले लिंक मार्ग पर गांव के ही उमेश के खेत के किनारे प्लास्टिक के एक कट्टे में मांस भरा मिलने की जानकारी हुई,खबर फैलते ही एकाएक भीड़ जुट गई और सनसनी फ़ैल गई।
      ग्रामीणों ने बताया कि कट्टे में छोटे छोटे टुकड़े कर थैलियों में भर कर कट्टे को बंद कर रखा था,जब कट्टे पर कुत्तों का झुंड लगा हुआ और मक्खियां लगती देखी तो पास जाकर देखा तो बदबू आ रही थी।

    ग्रामीणों ओर खेत स्वामी ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर थानाध्यक्ष आरती कौशिक मय फोर्स के पहुंची।पुलिस ने कट्टे का कुत्तों द्वारा फाड़ा हुआ मुंह देखकर मांस के टुकड़ों को देखा।

    एस ओ आरती कौशिक ने बताया कि किसी काले जानवर का सिर लग रहा है,और जे सी बी को मंगवाकर खेत किनारे गड्ढा खुदवाकर गढ़वा दिया।

        क्षेत्र में अचानक से मांस भरा कट्टा मिलने और पुलिस द्वारा बिना किसी जांच के कट्टे को गड्ढे में दबवा देना चर्चा का विषय बना हुआ है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close