भारतीय किसान संघ के जिला अधिवेशन को लेकर सांवरिया फार्म हाउस में हुआ सम्मेलन का आयोजन
रामपुर। आज दिनांक 27/ 8/ 2024 को भारतीय किसान संघ जनपद रामपुर के जिला अधिवेशन/जिला पुनर्गठन हेतु सांवरिया फॉर्म में सम्मेलन किया गया जिसमें सदस्यता पूर्ण होने के उपरांत 3 वर्ष हेतु प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार,
जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह एवं विभाग संगठन मंत्री रमेश कुमार की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष हेतु वीरेश शर्मा,
जिला मंत्री हेतु राजीव चौधरी के साथ-साथ समस्त कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, जितेंद्र सिंह, सह मंत्री आदित्य कुमार, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह, युवा प्रमुख विशाल दुबे,
कार्यालय मंत्री अजय कुमार, प्रचार प्रमुख राजेश कुमार, जैविक प्रमुख दयाराम लोधी, गन्ना प्रमुख टीकाराम एवं कार्यकारिणी सदस्य में कल्याण सिंह सैनी,
सुभाष पांडे, हुलास राय, सिमरनजीत सिंह, सोमपाल सिंह दुष्यंत गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए ।
उसके उपरांत 500 कार्यकर्ताओं के साथ एक विशाल
शोभायात्रा सांवरिया फॉर्म से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकल गई तथा तदुपरांत किसानों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय को सौपा गया ।