दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत
*संवाददाता* मुस्कान अंसारी
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मेघानगला गांव की ओर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है
शहजादनगर थाना क्षेत्र के झुनईय्या गांव निवासी दीपक (19) पुत्र सर्वेश अहमदाबाद गांव के पास एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह शनिवार को कंपनी में काम पर आया था।
वहां से बाइक पर सवार होकर कंपनी के काम से मेघानगला की ओर जा रहा था। रास्ते में एक पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची