आरएसएस के स्वयंसेवकों ने शिव तेरस पर श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कराया जलाभिषेक
सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर मंदिर में शिव तेरस पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाकर सहयोग करते दिखाई दिए,
इस मौके पर
नगर कार्यवाह बहजोई लव कुमार शर्मा ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संघ के स्वयंसेवक महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ग्राम सादातवाड़ी में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर पर लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में सहयोग करते हैं
व शिव भक्तों के लिए जल चढ़ाने में व कावड़ चढ़ाने में असुविधा ना हो व कम समय में अधिक लोग दर्शन करें इसलिए सुबह से ही आरएसएस के दर्जनों स्वयंसेवक सेवा टोली के रूप में व्यवस्था में लग जाते हैं
साथ ही यातायात व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पार्किंग पर भी व्यवस्था बनाने की भूमिका में रहे व स्वच्छता का ध्यान रखते हुए साफ सफाई भी कराई