हर घर तिरंगा लगाने में जुटेगी भाजपा की टीम : राजीव गुप्ता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हर घर तिरंगा लगाने में जुटेगी भाजपा की टीम : राजीव गुप्ता

Thursday, August 8, 2024 | August 08, 2024 Last Updated 2024-08-08T11:17:38Z
    Share
हर घर तिरंगा लगाने में जुटेगी भाजपा की टीम : राजीव गुप्ता

संवाददाता : सर्वेश कुमार गुप्ता

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों की तैयारीयों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112 वें संस्करण में हर घर तिरंगा


 अभियान से हर एक नागरिक को जोड़ने का आवाहन किया है। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के सभी कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर देश भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता


 और अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112 वें संस्करण में हर घर तिरंगा


अभियान से हर एक नागरिक को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा जनपद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा 11, 12, 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 12, 13, 14 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित होगा ।भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 13 ,14 ,15 अगस्त को महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्या अर्पण करेंगे।


भाजपा द्वारा 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है ।

इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर एक संगोष्ठी व मौन जुलूस निकाला जाएगा ।15 अगस्त को भाजपा कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे ।उन्होंने जनपद के सभी जनप्रतिनिधियो
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close