खुले में लगा बिजली का बॉक्स, करंट आने से गोवंश की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खुले में लगा बिजली का बॉक्स, करंट आने से गोवंश की मौत

Saturday, August 24, 2024 | August 24, 2024 Last Updated 2024-08-24T14:58:46Z
    Share
जनपद बदायूं के शहर के बिल्कुल निकट ग्राम पंचायत खेड़ा बुजुर्ग में प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के समीप गली में बिजली के खुले बॉक्स में करंट आने से आज एक गाय की मौत हो गई
 और गली में अधिक जल भराव होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं हर समय बिजली के खुले बॉक्स से करंट का खतरा बना रहता है

ग्राम पंचायत के लोगों ने कई बार शिकायत भी की है लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है प्रसिद्ध शीतला देवी माता मंदिर के भक्तों को मंदिर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है

एवं डर रहता है की उन्हें जल भराव के कारण एवं खुले बिजली बॉक्स से करंट ना लग जाए इससे स्थानी निवासियों को बहुत परेशानी हो रही है बिजली के खुले बॉक्सो के कारण लोगों को एवं जानवरों को हर समय जान का खतरा बना रहता है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close