लो वोल्टेज और विद्युत कटौती से किसान परेशान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लो वोल्टेज और विद्युत कटौती से किसान परेशान

Sunday, August 4, 2024 | August 04, 2024 Last Updated 2024-08-04T14:11:17Z
    Share
लो वोल्टेज और विद्युत कटौती से किसान परेशान

संवाददाता: सर्वेश कुमार गुप्ता

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं। बगरैन। लो वोल्टेज और विद्युत कटौती ने किसानों का हाल-चाल कर दिया है। विद्युत कटौती की समस्या से किसानों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं ।किसानों ने उच्च अधिकारियों से समस्या के समाधान करने की मांग की है।


सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं बनाती है ।लेकिन धरातल पर किसानों की आय बढ़ाना तो दूर कभी-कभी फसल की लागत भी नहीं लोटती है। सरकार किसानों के लिए समय पर खाद ,बीज,


 दवा तथा फसल सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराए तो किसान की आय बढ़ सकती है। सरकार की फाइलों में तो सब योजनाएं दौड़ती है ।लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और होती है ।

किसानों के सामने एक बार फिर बिजली कटौती से आफत खड़ी हुई है ।विद्युत की लो वोल्टेज से किसान बहुत परेशान है। किसानों ने बताया कि कम वोल्टेज आने के कारण विद्युत मोटर जल रहीं है ।जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


वहीं खेतों की सिंचाई न होने के कारण फसल सूखने के कगार पर पहुंच गयी है। विद्युत उपकेंद्र बगरैन से वरीपुरा ,भवानीपुर आदि गांवों के साथ ही कई कोल्ड स्टोरेज आदि संचालित है। सबसे ज्यादा पेंपल क्षेत्र के किसान परेशान हैं।


जहां ओवरलोड जर्जर लाइन के कारण किसानों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। किसानों ने बताया कि 24 घंटे में मात्र कुछ घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली आपूर्ति के नाम पर घोर लापरवाही की जा रही है। बिजली आने जाने का कोई समय निश्चित नहीं है ।किसानों ने उच्च अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close