मुरादाबाद मे डबल डेकर बस और टेक्टर ट्रॉली मे भीसड़ टककर।
मुरादाबाद। परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) को चकमा देकर तेज रफ्तार से दौड़ रही डबल डेकर बस बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। एक यात्री की मौत हो गई जबिक आठ लोग घायल हो गए।
पीटीओ के पीछा करने पर चालक ने बस की रफ्तार और तेज कर दी। रामगंगा पुल पर बस का संतुलन बिगड़ गया। वह आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय उससे भिड़ गई।
युवक की बस के पहिये के नीचे आकर मौत
हादसे के बाद बाइपास पर जाम की स्थिति बन गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में आगे बैठा मुदस्सिर शीशा तोड़कर आगे गिर गया
और बस के पहिये के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद पीटीओ भी अपने वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया है।