अब एनपीसीआई मैप्ड खाते में ही होगा दिव्यांग पेंशन का भुगतान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अब एनपीसीआई मैप्ड खाते में ही होगा दिव्यांग पेंशन का भुगतान

Saturday, August 31, 2024 | August 31, 2024 Last Updated 2024-08-31T14:20:06Z
    Share
अब एनपीसीआई मैप्ड खाते में ही होगा दिव्यांग पेंशन का भुगतान
बदायूँ 31 अगस्त। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जनपद बदायूॅ के समस्त दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन के लाभार्थियों को सूचित करते हुए बताया कि दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन की आगामी किश्त (माह जुलाई,

अगस्त एवं सितम्बर, 2024) का भुगतान आधार बेस्ड पेमेण्ट प्रणाली के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सभी दिव्यांगजन अपने बैंक से सम्पर्क कर दिव्यांग पेंशन सम्बन्धी बैंक खाते में एनपीसीआई (नेशनल पेमेन्ट कारपोरेशन आफ इंडिया) मैपर की प्रक्रिया को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें,

क्योंकि आधार बेस्ड पेमेंण्ट में भुगतान मात्र एनपीसीआई मैप्ड आधार में ही किया जा सकता है। बैंक खाते में एनपीसीआई मैपिग की प्रक्रिया पूर्ण न कराये जाने की स्थिति में उनकी आगामी पेंशन की धनराशि खाते में अन्तरित किया जाना सम्भव नहीं हो सकेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close