बिजनौर के अफजलगढ़ में 10 वर्षीय बच्चा नहाने के दौरान नदी में डूब गया इसकी खबर से परिवार में चीख पुकार मच गई।
दरअसल आपको बता दे अफजलगढ़ क्षेत्र के अमल नदी में 10 वर्षीय बच्चा नहाने के लिए गया था। जैसा बच्चा नहाने के लिए नदी में कूद गया और नहाने लगा कुछ ही देर बाद बच्चा डूब गया
बच्चे डूबने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई सैकड़ो की संख्या में लोग अमला नदी के पास पहुंचे। और जलस्तर बढ़ने के कारण पानी का बहाव तेज है। इसी दौरान 10 वर्षीय बच्चा नहाने के दौरान नदी में डूब गया।
बच्चे की डूबने की खबर से मौके पर पहुंचे गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं काफी टाइम बाद भी बच्चे का अभी तक कुछ पता नहीं लगा है बच्चे की तलाश जारी है। पूरा मामला सामने आया है
अफजलगढ़ क्षेत्र के अमला नदी का । सूत्रों के अनुसार डूबे छात्र का नाम गौरव पुत्र राजपाल उम्र 10 वर्ष कक्षा 6 का छात्र है जो राजकीय इंटर कॉलेज अफजागढ़ में पढ़ता था ।JI 7 न्यूज़ आप सभी दर्शकों को बरसात के मौसम सतर्कता बर्तने की सलाह देता है