05 अक्टूबर को निकलेगी रामवर यात्रा।
बहजोई: श्री रामलीला कमेटी नया बाजार के भव्य मंच पर रामलीला का मंचन 30 सितंबर से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर तक किया जाएगा एवं श्रीराम जी की भव्य रामवरयात्रा 05 अक्टूबर को निकाली जाएगी। उक्त जानकारी रामलीला कमेटी के संयोजक सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय ने दी।
बुद्धवार को नया बाजार रामलीला कमेटी की एक बैठक का आयोजन सनातन धर्म सभा परिसर नया बाजार में किया गया। बैठक में आगामी रामलीला के किया गया एवं कमेटी का गठन किया गया
जिसमें अमित कुमार सर्राफ को अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय एवं विकास आर के को संयोजक, सम्भव जैन, जगदीश आढ़ती,आकाश वार्ष्णेय, कौशल कुमार,मनीष कुमार, मनमोहन वार्ष्णेय, रामबाबू शर्मा,
नीरेश कुमार, श्याम दीक्षित, विनीत कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया एवं विवेक कुमार बादशाह व अनुज कुमार को महामंत्री चुना गया,ओमकार आढ़ती, सुधीर कुमार टीटू को कोषाध्यक्ष, अभिनय जैन मल्लू, कुलदीप तिवारी,मुकुल कुमार,सुशील बजाज, अंकित सर्राफ, सचिन,
राहुल, आकाश, दिव्यम गुप्ता, गोविंद सर्राफ को मंत्री चुना गया। मंच संचालन का दायित्व धर्मेंद्र रोरा, मनीष राघव,प्रवीण गोयल को दिया गया। मंच व्यवस्था का दायित्व नंदकिशोर, श्रीप्रकाश,संजीव गुरु, शेखर,
नरेश चंद्र, सोनू को दिया गया। ग्राउंड व्यवस्था का दायित्व अमित कुमार त्रिलोक कुमार आढ़ती एवं राहुल कुमार आढ़ती को दिया गया, रामवर यात्रा प्रमुख मनीष कुमार, सोनू चौधरी, सुरेश चंद्र, नरेंद्र कुमार एन के,
भानु शर्मा, अंकित कुमार, श्रीपाल आढ़ती, गौरव कुमार, मुकुल कुमार, देवापल, कुलदीप, कमल कुमार, अमित कुमार, बंगाली बाबू को बनाया गया। दशहरा मेले की कमेटी में उमेश चंद्र, नरेश चंद्र, वीरेंद्र कुमार,
हरिओम शर्मा को रखा गया। इस अवसर पर संरक्षक पदमनचंद्र नेता जी, हिरदेश सरपंच, हरिओम सर्राफ,प्रमोद रोरा आदि आदि उपस्थित रहे।