बीएमबीएल जैन सेवा न्यास के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 315 मरीजों का उपचार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बीएमबीएल जैन सेवा न्यास के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 315 मरीजों का उपचार

Friday, September 27, 2024 | September 27, 2024 Last Updated 2024-09-27T11:07:44Z
    Share
बीएमबीएल जैन सेवा न्यास के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 315 मरीजों का उपचार

बहजोई : समाज सेवी संस्था बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली के चिकित्सकों की देखरेख में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बीपी, शुगर, ब्लड प्रेशर , हड्डियों की बोन डेंसिटी जांच एवम भारी मात्राओं में दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया।
शिविर का उद्घाटन आरएसएस के विभाग प्रचारक शरद कुमार ने अहिंसा और करुणा के प्रेरक भगवान महावीर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर शरद कुमार ने कहा निशुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए वरदान है।

अस्पताल में जो लोग इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते, उन्हें सेवा न्यास द्वारा शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सेवा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है जो अत्यन्त सराहनीय है न्यास के कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत साधुवाद है।
इस अवसर पर बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता लोगों का उत्साह देखकर प्रेरित महसूस कर रहे हैं, हमारा विश्वास है कि हमारा यह छोटा सा प्रयास यहां के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कारगर साबित होगा।

 एवं हमारा ट्रस्ट भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगा।
इस अवसर पर शिविर के संयोजक सम्भव जैन ने बताया कि शिविर में 315 मरीजों का उपचार किया गया, शिविर में मैक्स हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ सतीश पाडुले, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रजनीश मीणा के साथ उनकी पूरी टीम ने 315 मरीजों की जांच और उपचार किया।
इस अवसर पर न्यास सचिव नमन जैन ने चिकित्सा शिविर के सभी सहयोगियों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रहे सभी संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं विशेषकर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दुर्गा प्रसाद जैन धर्मशाला, नगर पालिका, स्थानीय प्रशासन, चिकित्सा विभाग सहित जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया उन सभी का आभार व्यक्त किया।


शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी चिकित्सा लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर दिगम्बर जैन सभा के अध्यक्ष सुनील जैन, उपाध्यक्ष संजय कुमार जैन, ट्रस्ट के संरक्षक संजय जैन, समाजसेवी विकास वार्ष्णेय,

अमन कुमार, मीतेश जैन,नकुल प्रताप सिंह, विभोर जैन, नागेश सिंह, अखिलेश कुमार, डा मनोज कुमार, अक्षय सिंह, नेत्रपाल, अंकित कुमार, आदि कार्यकर्ताओं का शिविर की व्यवस्था में उपस्थित रहकर सहयोग किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close