ट्रिपिंग के चलते 72 घंटे में उपभोक्ताओं को मिली मात्र 8 घंटे बिजली।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ट्रिपिंग के चलते 72 घंटे में उपभोक्ताओं को मिली मात्र 8 घंटे बिजली।

Thursday, September 12, 2024 | September 12, 2024 Last Updated 2024-09-13T06:47:36Z
    Share
ट्रिपिंग के चलते 72 घंटे में उपभोक्ताओं को मिली मात्र 8 घंटे बिजली।
,,बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली घर जाकर जताया रोष,, 
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली कस्बा फतेहगंज पूर्वी बारिश और तेज हवाओं के कारण कस्बा फतेहगंज पूर्वी सहित कई ग्रामों में कई स्थानों पर ओवरलोडिंग और केवल में फाल्ट होने से नगर के उपभोक्ताओं को पिछले 72 घंटे में मात्र 8 घंटे ही बिजली की आपूर्ति दी गई ।

लोगों को घर में लगे हुए इनवर्टर भी जवाब दे गए। इससे गुस्साए दर्जनों उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर अपना रोष जताया।। 
ज्ञात हो कि फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र को आई हुई 33 केवी की लाइन पेड़ों से गुजार कर लाई गई है जिससे आए दिन फालट होता रहता है

उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए नई लाइन बिछाने का कार्य भी किया गया लेकिन उसको अभी तक ठेकेदार के द्वारा बिजली विभाग के सुप्रद नहीं किया गया है ।जिससे नगर के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार की सुबह 33 केवी लाइन में फालट होने से शाम 7:00 बजे तक कस्बे की आपूर्ति बहाल हो पाई थी लेकिन कुछ ही घंटे के बाद टिसुवा के पास 33 केवी लाइन के तारों पर पेड़ों की टहनियों गिर गई

जिससे फालट हो गया क्योंकि रात में बरसात होने की वजह से लाइन मैन पेट्रोलिंग करने नहीं गए ।अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह लाइट 11:00 तक सही हो पाई जो की शाम 4:00 बजे तक ही चल पाई।

उसके बाद 33 के वी लाइन में फिर से फालट हो गया। फतेहगंज पूर्वी में बिजली की समस्या को जल्द से जलद सही कराने के लिए संजीत कुमार मिश्रा , बिट्टू ,का विशेष सहयोग रहता है ।

अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बारिश और तेज हवा चलने के कारण कई जगह फालट हुए हैं जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close