यूपी बोर्ड में ऑनलाइन होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यूपी बोर्ड में ऑनलाइन होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

Sunday, September 22, 2024 | September 22, 2024 Last Updated 2024-09-22T10:19:20Z
    Share
यूपी बोर्ड में ऑनलाइन होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
 जनपद सम्भल - यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन होगा। शासन ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए शासन ने समयबद्ध कार्यक्रम के साथ केंद्र निर्धारण नीति सभी डीआईओएस को भेजी है।

 हालांकि, नीति में इस साल कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।
डीआईओएस वेदराम ने बताया कि केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 28 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों का भाैतिक सत्यापन, सुविधाओं एवं आधारभूत सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट

 upmsp.edu.in पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य 25 सितंबर तक अपलोड करेंगे।
उन्होंने कहा कि डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति रिमोट सेसिंग में त्रुटिपूर्ण पाए गए विद्यालयों की त्रुटिरहित जियो लोकेशन

 विद्यालय के प्रांगण से मोबाइल एप के माध्यम से 30 सितंबर तक अपलोड करेगी। उसके बाद बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड आधारभूत सूचनाओं का भौतिक सत्यापन तहसील स्तरीय समिति 15 अक्तूबर तक करेगी।


डीएम स्तर से विद्यालयों के सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की आख्या बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 20 अक्तूबर तक अपलोड की जाएगी। सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए 28 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।

शासन से जारी होगी अंतिम सूची
जिला समिति परीक्षार्थी की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगी। केंद्रों पर आपत्ति लेकर निस्तारण होगा। परीक्षा केंद्रों की त्रुटि रहित सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होगी। इसके बाद शासन से ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।

समिति परखेगी संसाधनों की वास्तविकता
डीआईओएस वेदराम ने बताया कि विद्यालय के संसाधनों का ब्योरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगा। डीएम द्वारा नामित तहसील स्तरीय समिति 15 अक्टूबर तक विद्यालयों द्वारा अपलोड भौतिक संसाधनों का मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी। उसके बाद डीएम की जिला स्तरीय समिति विद्यालयों के संसाधनों की वास्तविकता देखेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close