𝙽𝙰𝚃𝙸𝙾𝙽𝙰𝙻 24 𝙻𝙸𝚅𝙴:
बिल्सी के युवक की सोंरों में सड़क हादसे में मौत
बिल्सी।कासगंज-कछला मार्ग पर स्थित सोरों रेलवे फाटक के निकट एक टेंपो शनिवार रात किसी वाहन की चपेट में आ गया।
हादसे में टेंपो में सवार बिल्सी निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक मामूली रूप से घायल हो गया। रविवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
मोहल्ला संख्या आठ एवं वार्ड संख्या पांच निवासी सलमान अल्वी (22) पुत्र शराफत अल्वी बीती शनिवार की रात कासगंज जिले के गांव अचलपुर में अपनी ननिहाल टेंपो से जा रहे थे। जैसे ही टेंपो सोरों के रेलवे फाटक के पास पहुंचा किसी वाहन से उनके टेंपो की टक्कर हो गई।
इसमें सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सोरों थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई
इसके बाद पुलिस ने रविवार सुबह उसके परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद सलमान का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सलमान दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था