मनौना धाम से दिल्ली के लिए शुरू हुई सीधी वस सेवा, श्रद्धालुओं व दैनिक यात्रियों को मिलेगा लाभ
आंवला:-श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम पर देश विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। मनौना धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हो रही हैं। मनौना धाम का श्याम जल लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।
। मनौना धाम या आंवला का मार्ग सुगम नहीं है इस रोड पर अब तक मात्र आधा दर्जन रोडवेज की बसें संचालित होती थीं जो श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बहुत ही कम हैं।फिर विभाग द्वारा बरेली से मनौना धाम तक इलैक्ट्रोनिक बसों का संचालन शुरू कर दिया गया।
इस रुट से सरकार को काफी ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हो रही है।
मनौना धाम आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के पीतलनगरी डिपो मुरादाबाद द्वारा मनौना धाम से दिल्ली के लिए सीधी वस सेवा शुरू की गई है।
शुक्रवार को मनौना धाम के परम पूज्य महंत जी महाराज द्वारा पूजन करने के बाद फीता काट कर शुभारंभ किया गया।
यह बस सुबह 08:30 बजे पर यहां से जाएगी और शाम 04:00 बजे आंनद विहार बस अड्डे दिल्ली से चलेगी।
इस बस के प्रारंभ होने से मनौना धाम आने जाने वाले श्रद्धालुओं व दैनिक यात्रियों को बेहतर लाभ मिलेगा।
इस दौरान आर्येंद्र सिंह चौहान,श्याम सिंह चौहान,अखिलेश चौहान,सुमित सिंह, यज्ञेश सिंह,सीटू पाल,नमन सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।