अपना दल एस पार्टी के जिला सचिव इक़्तेदार अली के आवास पर हुआ मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन
रामपुर। आज अपना दल एस जनपद रामपुर की विधानसभा रामपुर शहर के जोन तोपखाना गेट की मासिक समीक्षा बैठक जिला सचिव इक़्तेदार अली जी के नूरमहल आवास विकास स्थित आवास पर विधानसभा अध्यक्ष तौहीद खान की अध्यक्षता में हुई।
वैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष चौधरी घनवीर सिह संधू जी ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहां कि जनपद रामपुर की प्रत्येक विधानसभा को चार चार जोन में वांटा गया है
और कुल 20 जोन में पूरे जनपद में वनाये गये है और सैक्टर व वूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अगले माह जनपद के सभी जोन पर एक साथ वैठक की जानी है
और सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाये।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह, जिला महासचिव अमित्रजीत संधू, याकूब अली एडवोकेट,जिला सचिव इक़्तेदार अली तुर्क,
जिला कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच ताज मोहम्मद, विधानसभा अध्यक्ष रामपुर शहर तौहीद खान, सरदार करनदीप सिह,नगर अध्यक्ष रामपुर नजमीखान,साविर अली, शमसुद्दीन भाई आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।