पैसे के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी मिलक के पर्यवेक्षण में एंव थानाध्यक्ष शहजादनगर के नेतृत्व में थाना
शहजादनगर पुलिस द्वारा 1. धर्मवीर पुत्र केवल सिंह 26 वर्ष 2. सुनील पुत्र मुकन्दी सिंह उम्र 24 वर्ष नि0 ग्राम बकनौरी थाना शहजादनगर जनपद रामपुर अपने गांव के प्रमोद यादव पुत्र पान सिंह नि0 उपरोक्त से पैसे के लेन देन को लेकर
आमदा फसाद हो रहा था । थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा दिनांक 11.09.2024 दिन बुद्धवार को समय 15.00 बजे अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी.एन.एस
.एस. मे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभि0 गणो को समय से सम्वन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।