ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराया जाए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराया जाए

Wednesday, September 11, 2024 | September 11, 2024 Last Updated 2024-09-11T15:06:33Z
    Share
ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराया जाए

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने मालवीय आवास गृह पर मासिक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत के बाद जिलाधिकारी को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सदर तहसीलदार को सौंपा।

 जिला कोषाध्यक्ष रहीस अहमद मलिक ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा विकास खण्ड जगत के ग्राम बीबीपुर में गाटा संख्या 168 जो कि खतौनी में भी खलयान की ग्राम समाज की भूमि है। जो लगभग 4 बीघा होगी। जिसको ग्राम प्रधान द्वारा भराव डलवाकर अवैध कब्जा कर लिया है।

 ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराया जाए व अवैध कब्जा धारक पर भू माफ़िया का मुकदमा चलाया जाए।
ज़िला प्रमुख महासचिव आसिम उमर ने कहा जनपद में अनेक वारदात चकमार्ग पर अवैध कब्जे के कारण होती हैं। एक अभियान के तहत जनपद भर के चकमार्गों को अवैध कब्ज़े से मुक्त किया जाए।


ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर यादव व वरिष्ठ भाकियू नेता कासिम अली ने संयुक्त सम्बोधन जनपद भर में तमाम गौशालाओं का निर्माण हो चुका है परंतु आवारा गौवंश खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अतिशीघ्र इनको गौशाला में भिजवाया जाए।


जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा जनपद में कई ब्लॉक डार्क ज़ोन व ऑरेंज ज़ोन में हैं साथ ही किसानों की सिंचाई की समस्या को ध्यान में रखते हुए जनपद में पूर्व में सदा नीरा वहने वाली अरिल नदी, भैंसोर नदी, सोत नदी, महावा नदी, व नहरें और बम्बा जो सूख चुके हैं हैं उनको पुनर्जीवित किया जाए।


नव नियुक्त ज़िला महासचिव सुरेश चंद्र गुप्ता व जिला प्रवक्ता कृष्ण अवतार शाक्य ने तीखे शब्दों में कहा बिल्सी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खैरी में संविलियन विद्यालय के बराबर भैंसोर नदी पर अवैध पुलिया का निर्माण मानकों के विपरीत हुआ है। इस पुलिया को बाढ़ खंड विभाग को आदेशित कर हटवाया जाए।


 इस मौके पर इस मौके पर जिला प्रवक्ता कृष्ण अवतार शाक्य, बदायूँ सदर नगर अध्यक्ष आरिफ रज़ा, कुंवरगांव नगर अध्यक्ष इरफ़ान अहमद, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष रामदास, कादरचौक ब्लॉक उपाध्यक्ष देवसिंह, सुरेश चंद्र गुप्ता गुड्डू मुन्ने बीरम सिंह जाने आलम आरिफ राजा राजवीर कासिम खान रईस अहमद

 इरफान रमेश चंद्र यादव सर्वेंद्र यादव आशीष यादव अनमोल यादव अजब सिंह राजपूत नंदिन्द्र पाल कृष्ण अवतार शाक्य आसिम उमर असलम राजवीर बॉबी सिंह सुनील कुमार साहू सतपाल रामदास रामकली सत्यवीर सिंह यादव कुलदीप सिंह रामवती तिलक सिंह तबारिक अली आदि लोग मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close