संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में मनाया गया मीना का जन्मदिन
बिसौली ।सिविलियन विद्यालय हर्रायपुर में मीना का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मीना बनी हुई छात्रा नीलम ने ग्राम प्रधान महीपाल जी के साथ केक काटा।
इस अवसर पर विद्यालय की सुगम कर्ता अध्यापिका चित्रा ने मीना मंच के उद्देश्य और मीना मंच के वर्ष भर के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय का मीना मंच गांव में निरक्षर महिलाओं को पढ़ाने
के साथ-साथ उनको स्वच्छता के बारे में भी जागरूक करता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने मीना मंच के गठन और मीना मंच की प्रमुख कहानियों के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच आओ भरे मीना में रंग चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसके विजयी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आज के कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य राधा, नीतू ग्राम प्रधान महीपाल ,विद्यालय के सहायक अध्यापक उमेश चंद्र, हिमानी बाष्णेय, चित्रा अरोरा, व कुंवर सेन के साथ-साथ विद्यालय के 303 छात्र-छात्राएं व ग्राम वासी उपस्थित रहे।