अचानक तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से थर्राया पूरा गाँव दो पालतू पशुऔ की मौत
बिसौली;थाना क्षेत्र के आदपुर गांव मे आज आकाशीय बिजली गिरने के कारण जहां आज आदपुर गांव में तेज बरसात हुई और आकाशीय बिजली गिर गई वही पेड़ के नीचे बंधे हुए दो पशुओं पर आकाशीय बिजली गिर गई ।
जिसमें दोनों पशुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पशु पालक ने मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है किसान मजदूर वर्ग के लोगो के जीवन निर्वाहन में कृषि कार्य हेतु पालतू मवेशियों का बहुत बडी भूमिका होती है ।
ऐसे में पालतू मवेशियों का अचानक काल कवलित हो जाना इनके लिए बहुत बड़ी हानि से कम नही है। अचानक आई इस विपदा से पूरा परिवार स्तब्ध है