गाड़ी ने मारी ऐसी टक्कर, फ्लाईओवर के बीच पिलर में फंसी-

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गाड़ी ने मारी ऐसी टक्कर, फ्लाईओवर के बीच पिलर में फंसी-

Saturday, September 21, 2024 | September 21, 2024 Last Updated 2024-09-21T12:39:17Z
    Share
गाड़ी ने मारी ऐसी टक्कर, फ्लाईओवर के बीच पिलर में फंसी- 

नोएडा के सेक्टर 25 में शनिवार को हादसा हो गया. जहां एक अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी. जिससे लड़की हवा में उड़ गई और पुल के खंभे (पिलर) पर गिर गई. फिलहाल लड़की को पिलर से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.




लड़की को बचाया जा सके, इसके लिए घटना के बाद दो लोग पुल के खंभे पर उतर गए थे. जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 25 के पास लड़की स्कूटी से किसी काम से बाहर निकली थी. इसी दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि लड़की हवा में उड़कर पिलर पर गिर गई और उसी में फंस गई.

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि एक लड़की नोएडा से गाजियाबाद की ओर जा रही थी, उसकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह एलिवेटेड रोड के पिलर के बेस पर जा गिरी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और फायर की रेस्क्यू टीम ने लड़की को सुरक्षित बचा लिया है. उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.


वहीं, बचाव के लिए वहां मौजूद दो लोगों को भी नीचे उतारा गया और अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार वैगनआर कार ने स्कूटी में टक्कर मारी थी. फिलहाल कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. लड़की से हम घटना के बारे में कुछ सवाल पूछेंगे और उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे.
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close